बागपत: नई बस्ती में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति पहुंचा कोतवाली बागपत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Apr 26, 2025 बागपत शहर की नई बस्ती निवासी खालिद कबाड़ी का काम करता है। अवैध संबंध के शक में शुक्रवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे पत्नी आसमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद कोतवाली बागपत पहुंच गया और घटना से पुलिस को जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।