वनमंडल जशपुर की टीम ने पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बीट झक्कड़पुर अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडांड के आश्रित ग्राम गयापारा में घायल हाथी का त्वरित उपचार कराया। उपचार के बाद हाथी स्वस्थ होकर धरमजयगढ़ वनमंडल की ओर जंगल में चला गया। गुरुवार की दोपहर दो बजे वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि किसान मोहर साय राठिया की निजी जमीन पर एक