बड़वानी: आशा बाल आश्रम से गुम हुए बच्चे को सकुशल लौटाने पर सुरेश पिता रामा को किया सहायक आयुक्त ने सम्मानित
शासकीय आशा बाल आश्रम बड़वानी की कक्षा पहली में अध्ययनरत बालक मास्टर अंकुश पिता ईकाराम 10 सितम्बर को दोपहर 2 बजे आश्रम से बिना बताये कही चला गया था। बालक के गुम होने पर उसके परिवार के सदस्यों को अधीक्षक द्वारा सूचना दी , एफआईआर दर्ज करवाई गई।ग्राम देवझीरी निवासी श्री सुरेश पिता रामा को बालक मिला,सहायक आयुक्त शक्तिसिंह चौहान ने सुरेश पिता रमा का सम्मान किया।