अररिया: रूपेली चौक पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
Araria, Araria | Mar 27, 2024 अररिया रानीगंज मार्ग पर रूपेली चौक वार्ड संख्या-5 के समीप पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के दौरान गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।