अररिया: पटेगना गांव में जमीन विवादों को लेकर परिवार के लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 27, 2024 अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पटेगना गांव में जमीन विवाद मे पुत्र रंजन मेहता ,पोता विवेक कुमार मेहता ,आशा देवी व ललिता देवी बहु ने एक वृद्ध श्याम सुंदर विश्वास को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉ अविनाश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दि है।