अररिया: बगीचा चौक स्थित एक घर से फंदे से लटका हुआ मिला एक छात्र का शव,पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 27, 2024 अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के बगीचा चौक स्थित एक घर से फंदे से लटका हुआ एक छात्र विवेक कुमार का शव मिलने से इलाके में सनीसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.