धार: धार शहर के नरसिंह चौपाटी पर गिरा जर्जर मकान, टला बड़ा हादसा
धार शहर में नरसिंह चौपाटी पर एक जर्जर मकाम गिर गया। गनिमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई। मकान गिरने से रहवासियों में हड़कंप मच गया। धार शहर में नरसिह चौपाटी पर एक जर्जर मकान सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गया। करीब एक महीने से भी अधिक समय से उक्त जर्जर मकान को गिराने का कार्य कछुआ गति से चल रहा था। गनीमत तो यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नही हुआ।