कन्नौज: जीटी रोड से सदिकापुर तक सपा सरकार में बनी सड़क की शिलापट टूटने से राजनीति हलचल, बीजेपी की बताई हरकत।
कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने शिलापट टूटने के मामले में नाराजगी जताई है। गुरुवार को सपा पदाधिकारियों जीटी रोड से चौधरियापुर होते हुए सदियापुर जाने वाली सड़क निर्माण से जुड़े टूटे शिलापट को देखकर आक्रोश जताया। 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2016 में अखिलेश सरकार में हुआ था।