सोहागपुर: पुरानी बस्ती वार्ड 37 से काली नृत्य के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, मोहनराम तालाब में हुआ ज्वारा विसर्जन
नगर की पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 37 से सोमवार की रात 9 बजे लगभग पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ ज्वारा विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने काली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच जुलूस मोहनराम तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान से ज्वारा का विसर्जन किया गया।