बिहिया: बिहिया व तियर पुलिस ने छापेमारी कर बिभिन्न मामलों में छह लोगो को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Aug 8, 2024 बिहिया. बिहिया व तियर थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार बिहिया पुलिस ने बगही गांव में छापेमारी कर 4 पीस फु्रटीनुमा शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में बगही गांव निवासी एतवारू नट व वीरेन्द्र नट शामिल हैं.