टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले मे भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने अनूठी पहल की है। निर्णायक मैच से पहले,सांसद ने नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में 'मिर्ची अनुष्ठान' आयोजित किया। इस विशेष पूजा-अर्चना में 51 बटुको ने एक घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं,पूजा स्थल पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें रखी।