घाटशिला: बड़ाजुड़ी गांव के आमतलगोड़ा में टुसू मेला का भव्य आयोजन, जिप सदस्य ने किया पुरस्कृत
घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी गांव के आमतलगोड़ा में शनिवार की शाम साढ़े 5 बजे टुसू मेला का भव्य आयोजन किया गया। नव जागरण समिति की ओर से 15 वें वर्ष टुसू मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी। श्रीमती मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया। तिलाबनी के टुसू को प्रथम पुरस्कार दिया गया।