सकलडीहा: हरिकीर्तन गाने जा रहे एक व्यक्ति की बिशनपुरा के समीप सड़क हादसे में हुई मौत
सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुरा के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैदल हरिकीर्तन गाने जा रहे व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हुई है। मृतक की पहचान शिवशंकर उर्फ नन्हकू 55 वर्ष निवासी ग्राम गोहदा विशनपुरा के रूप में हुई है। बाइक को कब्जे व चालक हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।