सपा सांसद धर्मेंद्र यादव वाराणसी पहुंचे, अयोध्या पर बोले- बीजेपी के अस्तित्व के पहले मनाई जाती थी दीपावली
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। शाम 6 बजे मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपावली के आयोजन बीजेपी के अस्तित्व के पहले से होती आ रही है। बीजेपी के लोग ज्यादा क्रेडिट लेने के चक्कर में रहते हैं। इसलिए अयोध्या की जनता ने जवाब दे दिया हैं।