दतिया नगर: दतिया में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान, अभियान के तहत कुल एक सौ बारह आर्म्स एक्ट की कार्रवाई हुई
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से दतिया पुलिस अलर्ट है। लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाया। शनिवार दोपहर एक बजे दतिया एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे ने बताया कि, अभी तक अभियान के तहत कुल एक सौ बारह आर्म्स एक्ट की कार्रवाई हुई है। जिसमें तिरसठ फायर आर्म्स भी सामिल है।