खुसरूपुर: बाइक खुसरूपुर में, चालान गोपालगंज में! मैसेज आने पर बाइक मालिक परेशान
खुसरूपुर के धूपन टोला निवासी सीदेश्वर प्रसाद के पुत्र अजय राज की बाइक की गोपालगंज में ₹1000 का चालान कट गया है। हैरानी की बात यह है कि चालान जिस दिन काटा है उसे दिन उनका बाइक खुसरूपुर के चट्टी पर स्थित उसके कोचिंग संस्थान के बाहर ही खड़ी है।इस बाइक के नंबर पर गोपालगंज में स्कूटी का नंबर चलाया जा रहा है। स्कूटी तेज रफ्तार में ड्राइविंग के दौरान चालान काटा है।