बड़ौत स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कार्यालय में खाना खा रही मुख्य सेविकाओं के ऊपर अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना के समय मुख्य सेविकाएं सरिता, तनुजा, सोनू और आरती, साथ ही कर्मचारी अजय कार्यालय के एक कमरे में ब