लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लखनऊ–रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री के बावजूद धड़ल्ले से आवागमन जारी है, जिससे कस्बे में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक नियंत्रण में मोहनलालगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है।