पचपदरा: बालोतरा में सब्जी मंडी में आगजनी की घटना के बाद व्यापारियों ने प्लेटफार्म का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की
गत गुरुवार को देर रात्रि बालोतरा की फल एवं सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसके चलते प्रशासन ने प्लेटफार्म के चारों ओर तारबंदी करवा कर प्रवेश वर्जित कर दिया। व्यापारियों को अपनी दुकान बाहर खुले में लगानी पड़ रही है।खुले में व्यापारियों के फल एवं सब्जियां खराब हो रही है। व्यापारियों ने गुरुवार को प्लेटफार्म का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की