पचपदरा: बालोतरा में तेज रफ्तार वैन एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोग घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
बालोतरा में खेड़ रोड पर सेंचुरी पैट्रोल पंप के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर एवं वैन में भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय अस्पताल लाया गया। वही इस सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को झाड़ियो में छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का मौका मुआयना किया।