धनघटा: यूपी पीसीएस में चयनित अभिषेक सोनी का धनघटा चौराहे पर भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
संत कबीर नगर जनपद के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा निवासी चंद्रभूषण सोनी के पुत्र अभिषेक सोनी के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीसीएस) में चयनित होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिषेक सोनी का नायब तहसीलदार पद पर चयन होने से परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद का मान बढ़ा है। मंगलवार दिन में 11:00 बजे जैसे ही अभिषेक सोनी धनघटा चौराहे पर पहुंचे, पहले से मौ