ग्वालियर गिर्द: बहोड़ापुर में स्ट्रीट डॉग फीडिंग पर बवाल, डॉग लवर पर हमले का वीडियो वायरल, आरोप-प्रत्यारोप तेज़
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के 24 बीघा इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे स्ट्रीट डॉग्स को फीडिंग कराने को लेकर चल रहा विवाद उस वक्त और गहरा गया, जब डॉग लवर रचना चौहान पर हमले का एक और वीडियो वायरल हो गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस जांच में जुटी है।