नरपतगंज: नरपतगंज में भव्य तरीके से निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा, जुलूस के दौरान प्रशासन रहा चौकस
नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 हनुमान मंदिर परिसर से शनिवार को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक भगत के नेतृत्व में रामनवमी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा जुलूस निकाली गई ।जबकि जुलूस के दौरान विधायक देवंती यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।