ब्यौहारी: देवलौंद: बाणसागर डैम के गेट खुलने से सुखाड़ गांव के पास सोन नदी के टापू में फंसे दो दर्जन से अधिक मवेशी
ग्रामीणों के अनुसार, बीते तीन-चार दिनों से मवेशी टापू व नदी के बीच में फंसे हुए हैं।स्थानीय निवासी पुष्पेंद्र पटेल ने SDM को जानकारी दी है और डैम के गेट बंद करने की मांग की। जिससे मवेशियों को वहां से निकाला जा सके। लोगों ने प्रशासन से मवेशियों को बचाने के लिए रेस्क्यू की मांग की है। यह वीडियो रविवार सुबह 8:00 बजे का है।