जानसठ: सिखेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर पुलिस ने शिव भक्तों पर सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भाव से की पुष्प वर्षा
सीखेडा गंग नहर पटरी मार्ग पर शनिवार शाम 6:00 के आसपास पुलिस अधिकारियों ने आने वाले शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की,मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित सभी थाना प्रभारी शिव भक्तों की सेवा और सुरक्षा में लगे हुए हैं, आने वाले सभी शिव भक्तों के ऊपर पुलिस द्वारा पुष्प वर्षा की गई।