अमरोहा: अमरोहा में ड्रोन कैमरे का खौफ, गांव डिडौली में ड्रोन कैमरा देख लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Amroha, Amroha | Jul 20, 2025 अमरोहा जिले में बीते कई दिनों से ड्रोन कैमरे को लेकर लोगो मे खौफ है। ड्रोन कैमरे जिले के लोगों को शक है कि ड्रोन कैमरा से बदमाश रैकी कर रहे हैं। पुलिस भी लगातार क्षेत्र में अलर्ट है। बीती शनिवार की रात करीब 11:00 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डिंडोली में ग्रामीण रात को पहरा दे रहे थे इसी दौरान उन्हें ड्रोन कैमरा उडता दिखाई दिया।