तिल्दा: छोटा हाथी वाहनों में सवारी ढोने का सिलसिला अब भी जारी, लोग सुधर नहीं रहे
Tilda, Raipur | Dec 14, 2025 छोटा हाथी जैसे वाहनों में आम लोगों को बैठाकर गंतव्य तक लाने ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है कई मार्गों पर कई घटनाएं हो चुकी है और कई लोगों की जान भी चली गई है इसके बावजूद लोग सुधर नहीं रहे पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता के कई अभियान चलाए गए इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं आज रविवार सुबह ही विभिन्न मार्गों पर ऐसे वाहनों को देखा गया