औरैया: जिले में एक बार फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, हर घंटे 8 सेंटीमीटर की हो रही बढ़ोतरी
लगातार हो रही बारिश और कोटा से छोड़े गए पानी के बाद यमुना के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। केंद्रीय जल आयोग की टीम ने सोमवार की सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर मापा। जानकारी दी कि सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 109.80 मीटर पहुंच गया है। बताया कि प्रति घंटे 8 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है अभी और भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। वही लगातार बढ़ रहे जल स्त