अंबाह: अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार ने प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाया, सरकार से जानकारी मांगी
Ambah, Morena | Dec 29, 2024 विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सखवार ने आज रविबार दोपहर 4 बजे प्रेस वार्ता में अपने अम्बाह कार्यालय पर बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अंबाह विधानसभा की महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया और विभिन्न विभागों से विस्तृत जवाब मांगे।