कटनी नगर: कटनी में बदमाशों ने दो कांस्टेबल पर किया पथराव
कटनी में जीआरपी थाना क्षेत्र के जबलपुर की ओर गायत्रीनगर पुलिया में ड्यूटी में तैनात किए गए दो जीआरपीकर्मियों पर बदमाशों ने रॉड और पत्थर से हमला कर दिया।इसमें एक जीआरपी कर्मीं के सिर पर चोट आई है। जबकिदूसरा करमी पत्थर के हमले से घायल है। दोनों जीआरपीकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी