बेनीपुर: बहेड़ा थाना पर रविवार को मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक
एसडीएम शंभूनाथ झा एवं एसडीपीओ आशुतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक। एसडीएम ने कहा कि सोशल मीडिया एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य पुलिस प्रशासन को उपद्रवी तत्वों के बारे में सूचना समय पर देंगे, तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोगों से सभी को बचाना है, जिससे किसी भी अनहोनी को टाला