मुशहरी: रोहुआ में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
इस बक्त की बड़ी ख़बर रोहुआ इलाके में सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई। रोहुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में गृहस्वामी बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।