बडोनी: ग्राम ओरीना से महिला हुई लापता, महिला के पति ने बड़ौनी थाने पहुंचकर कराई गुमशुदगी दर्ज
Badoni, Datia | May 18, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओरीना से अज्ञात कारणों के चलते एक महिला अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के पति ने बड़ोनी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। शनिवार की शाम साढ़े 04 बजे पुलिस ने बताया कि लापता महिला के पति दीपक अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी 23 वर्षीय पत्नी जोकि घर पर थी जो बिना बताएं घर से कहीं चली गई।