थाना मेरापुर के गांव उमरैल निवासी 26 वर्षीय नीरज पुत्र सोबरन अपने अन्य परिजनों के साथ पिकउप से लगुन चढ़ाने जलेश्वर गया था।देर रात वापस आते समय जलेश्वर से निकलते ही उसे लघुशंका लगी और उसने अपनी गाड़ी रूकवाई जैसे ही वह लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर रहा था।वैसे ही उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह घायल हो गया। अस्पताल में मौत हो गई।