पताही: मुहर्रम के मौके पर गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल बनी पदुमकेर के करबला का ताजिया मेला, दोनों समुदाय ने निकाला जुलूस
पताही प्रखंड के पदुमकेर पंचायत के करबला पर मुहर्रम के मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली। हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर ताजिया जुलूस निकाला। पारंपरिक हथियारों के साथ लाठी-डंडा भी भांजा। यह दृश्य आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना।पदुमकेर करबला की गद्दी वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार एक हिन्दू परिवार के पास है।