रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरा में एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सुरेश कौशिक निवासी खैरा पोंड़ी के रूप में होने की जानकारी मिल रही है। वह कालिका प्रसाद के यहां ईट निर्माण कार्य के लिए मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि युवक दिशा मैदान जाने की बात कह कर जंगल की ओर गया जहां उसने यह कदम उठाया। रतनपुर पुलिस को सूचना दी गई है