लूनकरनसर: वार्ड संख्या 27 स्थित घर में घुसकर चोरी का आरोप, भाजपा नेता सहित 14 लोगों पर मामला दर्ज
लूणकरणसर कस्बे में घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में भाजपा नेता सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। परिवादी वेद प्रकाश पुत्र रामलाल ब्राह्मण निवासी वार्ड संख्या 27, पाबूजी मंदिर के पास ने बताया कि आरोपियों ने उसके बंद घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात, नगदी ओर घरेलू सामान चुरा लिया।