कैंट जीआरपी ने चोरी हुए 40 लाख रुपये मूल्य के 201 मोबाइल बरामद किए, मोबाइल मालिकों को सौंपे
वाराणसी कैंट जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी की है। लगभग तीन महीनों की मेहनत के बाद जीआरपी ने कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इन मोबाइलों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिया गया।