करनैलगंज: रेवारी गांव के किसानों ने गन्ने के खेत से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
करनैलगंज के रेवारी गांव में किसानों ने गुरुवार करीब 3 बजे गन्ने के खेत से संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संदिग्ध के पास से सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद हुए। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के अफवाहों के चलते ग्रामीण सतर्क थे। कोतवाल तेज प्रताप सिंह बताया बरामद जेवरात के स्रोत की जांच की जा रही है और दिल्ली से परिजनों को कोतवाली बुलाया गया है।