इंदौर: पलासिया में रिक्शा चालक ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी रवि विजयवर्गीय पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 28, 2025 इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी रवि विजयवर्गीय पर एक रिक्शा चालक ने चाकू से हमला किया है। घटना उस समय हुई जब रवि विजयवर्गीय अपने बेटे और बेटी को पलासिया से रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए ऑनलाइन टैक्सी बुक कर रहे थे। टैक्सी में सामान रखने को लेकर हुए विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर रिक्शा चालक शैलेश ने रवि विजयवर्गीय पर चाकू से हमला कर दिया।