अयोध्या। आज 5 जुलाई को राम जन्मभूमि पर हुए फिदायीन हमले की 20वीं बरसी है। ठीक 20 साल पहले, 5 जुलाई 2005 को सुबह 9:10 बजे रामलला के अस्थायी तिरपाल पर बैठे होने के दौरान आतंकियों ने घातक हमला किया था। पांच आतंकवादियों ने रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनेड से हमला किया, लेकिन गनीमत रही कि रॉकेट और ग्रेनेड फटे नहीं।