झाझा: बलियो श्मशान घाट में हत्या कर दफनाया हुआ युवक के शव को पुलिस ने निकलवाया बाहर, जांच में जुटी पुलिस
Jhajha, Jamui | Jul 13, 2024 झाझा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम बलियो श्मशान घाट में हत्या कर दफनाया हुआ एक युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान सोहजाना गांव के रहने वाले लोचन यादव का पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है। दरअसल थानाध्यक्ष संजय सिंह को ज्योहि सूचना मिली वैसे ही थानध्यक्ष दलबल के साथ श्मशान घाट पहुंचकर बालू में दफनाया हुआ शव को बाहर निकाला।