झाझा: कठबजरा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में 3 लोग घायल, रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल जमुई घायलों को किया रेफर
Jhajha, Jamui | Jul 13, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के कठबजरा गांव में भूमि विवाद मे दो चचेरे भाई के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनो तरफ से कुल तीन लोग घायल हो गया। एक पक्ष से घायल की पहचान छंटकी यादव एवं उसका पिता गेना यादव तो दूसरे पक्ष से घायल की पहचान तारो यादव के रूप में हुई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां डाॅक्टर ने तीनों घायलों का उपचार किया।