आगर: संभागयुक्त उज्जैन संजय गुप्ता ने तहसील आगर का किया औचक निरीक्षण
संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता द्वारा आगर जिले में पहुंचकर तहसील कार्यालय आगर का औचक निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त द्वारा तहसील के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा नामांतरण, बंटवारे डायवर्शन के लंबित प्रकरण की जानकारी ली, अविवादित नामान्तरण के प्रकरणों का समयावधि में निराकरण नहीं करने पर नाराजगी जाहिर कर समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए