बस्ती: कोर्ट से रिलीज गाड़ी के पेपर पर सिग्नेचर करने के नाम पर लेखपाल ने पैसे मांगने का वीडियो हुआ वायरल
Basti, Basti | Jan 16, 2026 सदर तहसील के भैंसा पांडे क्षेत्र में तैनात कथित लेखपाल पर कोर्ट से रिलीज गाड़ी के कागजात पर सिग्नेचर करने के एवज में एक हजार रुपये की सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद कथित लेखपाल रुपये की मांग पर अड़े रहे। वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।