बांगरमऊ: बांगरमऊ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, संडीला मार्ग पर सीएनजी ऑटो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को देर रात 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। संडीला मार्ग पर गोसवा पुल के पास सीएनजी ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय बेटे यश ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। पुलि