फतेेहपुर: घरेलू विवाद के बाद युवक ने किया जहर का सेवन, परिजनों की सूझबूझ से बची जान, नालापार दक्षिणी मोहल्ले का मामला
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नालापार दक्षिणी मोहल्ले में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना में 35 वर्षीय असलम पुत्र कुद्दूस की हालत बिगड़ गई, लेकिन परिजनों की सतर्कता और डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।