नगर परिषद ने नगरीय विकास कर बकाया रखने वाले विवाह स्थलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद डीग द्वारा लंबे समय से बकाया कर जमा नहीं कराने वाले मैरिज होम संचालकों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब कोई असर नहीं पड़ा, तो आखिरकार परिषद ने सीधी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख विवाह स्थल को सीज कर दिया।