लोहरदगा: भीषण ठंड में पूर्व सांसद धीरज साहू ने लोहरदगा जिले के पठारी क्षेत्र में सैकड़ों मजदूरों को कंबल बांटे
लोहरदगा कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महासचिव धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से मंगलवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे लोहरदगा जिले के पठारी क्षेत्र और रिचूघुटा माइंस में कार्यरत मजदूरों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।