कोलेबिरा: फुलवाटांगर में ट्रक दुर्घटना, जिला परिषद अध्यक्ष की तत्परता से बुजुर्ग को मिला इलाज
सिमडेगा जिले के फुलवाटांगर में गुरुवार सुबह 11 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ व पैर में गंभीर चोट आई। घटना के समय जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग उधर से गुजर रही थीं। घायल को देखकर उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर सदर अस्पताल सिमडेगा भिजवाया। ट्रक को मौके पर पकड़ लिया गया।